Friday, December 23, 2016

*#मानदेय अपडेट#*

*#मानदेय अपडेट#*
🍃🌾🍂🌾🍃🌾🍂🌾🍃
आज दिनाँक को पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण के पदाधिकारियों द्वारा b s a ऑफिस जाकर aao सर से मिलकर मानदेय चेक संबंधी संघ के प्रयास से कट गई और मितौली छोड़ सभी ब्लॉकों के मानदेय की चेक माह अक्टूबर और नवम्बर कटवा दी गई है, जल्द ही आप सभी के a/c में मानदेय पहुच जायेगा।
*पू मा अनु कल्या समिति ई लखीमपुर सदैव अनुदेशक हित में कार्य कर रही है बस जरुरत है, आप सभी के सहयोग की।।* धन्यवाद
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
पू मा अनु क समिति ई लखीमपुर
सोशल मीडिया प्रभारी
राहुल वर्मा
9984729548

Saturday, December 10, 2016

लखीमपुर के पदाधिकारी बी एस ए साहब से मिले जिसमें निम्न बिन्दुओ पर वार्ता हुई


आज दिनांक 9/12/2016 को पूर्व मा अनु कल्या समिति उ प्र जनपद इकाई लखीमपुर के पदाधिकारी बी एस ए साहब से मिले जिसमें निम्न बिन्दुओ पर वार्ता हुई -
1- शासनादेश 3371/79-5-2013-/2010के अनुसार 10 आकस्मिक अवकाश जिस पर बी एस ए सर ने कहा कि यदि किसी ब्लाक में एक से अधिक अवकाश लेने पर मानदेय कटता है तो आप अपने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत करें ,यदि वहाँ पर सुनवायी नही होती तो आप मेरे पास आये तत्काल संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| अत: आप माह में एक से अधिक अवकाश ले सकते है अपनी आवश्यकता अनुसार...

Friday, December 9, 2016

आज दिनांक 9/12/2016 को पूर्व मा अनु कल्या समिति उ प्र जनपद इकाई लखीमपुर के पदाधिकारी बी एस ए साहब से मिले जिसमें निम्न बिन्दुओ पर वार्ता हुई -

आज दिनांक 9/12/2016 को पूर्व मा अनु कल्या समिति उ प्र जनपद इकाई लखीमपुर के पदाधिकारी बी एस ए साहब से मिले जिसमें निम्न बिन्दुओ पर वार्ता हुई -
1- शासनादेश 3371/79-5-2013-/2010के अनुसार 10 आकस्मिक अवकाश जिस पर बी एस ए सर ने कहा कि यदि किसी ब्लाक में एक से अधिक अवकाश लेने पर मानदेय कटता है तो आप अपने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत करें ,यदि वहाँ पर सुनवायी नही होती तो आप मेरे पास आये तत्काल संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| अत: आप माह में एक से अधिक अवकाश ले सकते है अपनी आवश्यकता अनुसार ।
2- मच्युल (पारस्परिक स्थानतरन) के संबंध में कहा है कि जिसे आवश्यकता है वह दोनो लोग अपने खंड शिक्षाधिकारी से प्रमाणित करा कर | खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से फाइल बी एस ए कार्यालय डिसपैच करा दें ताकि शीघ्र उस पे मुख़्य विकास अधिकारी से संतुति के लिए भेजा जा सके ।

अंशकालिक अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में

अंशकालिक अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में

पूर्व मा अनु कल्या समिति उ प्र जनपद इकाई लखीमपुर के प्रयास की एक बहुत छोटी सफलता प्राप्त हुई | आदेश में समस्त खंड शिक्षाअधिकारियो को अनुदेशको का ससमय मानदेय बिल देने / आकस्मिक अवकाश शासनादेश के अनुसार देने का निर्देश दिया गया |



Thursday, December 8, 2016

प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज, अध्यक्ष व मंत्री पद के संभावित प्रत्याशियों ने शुरू की भागदौड़

ईसानगर ब्लॉक में आगामी 27 दिसंबर को होने जा रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की सरगर्मी इस समय जोरों पर है। अध्यक्ष और मंत्री पद के संभावित प्रत्याशियों ने इसके लिए दौड़ भाग शुरू कर दी है। अभी तक अध्यक्ष पद के रूप में पूर्व की भांति इस बार भी दो लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं मंत्री पद पर दो शिक्षकों के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। अध्यक्ष व मंत्री पद के संभावित दावेदार शिक्षकों से संपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटाने की मुहिम में जुट गए है। जानकारी के अनुसार, आगामी 27 दिसंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ ईसानगर इकाई का चूनाव एक बार फिर होने जा रहा है। ब्लॉक में तैनात लगभग 600 शिक्षक अध्यक्ष और मंत्री का चुनाव करेंगे। इसके लिए उम्मीदवार शिक्षकों से संपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए जमीन से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना अपना संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस बार अध्यक्ष पद पर पूर्व में एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ चुके प्रदीप वर्मा व लालता बाजपेयी ही अभी तक सामने आए है। जिनका प्रचार जमीनी स्तर पर कम तो सोशल मीडिया पर अधिक रूप से किए जा रहे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लोगों में चर्चित हो रहे है। वही मंत्री पद के लिए जहां पिछली बार रमेश चंद्र नागर निर्विरोध चुने गए थे वहीं इस बार इनके सामने रामप्रताप भार्गव के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है। फिलहाल हो कुछ भी लेकिन इस बार भी विगत चंद महीने पहले हुए चुनाव की भांति इस बार भी ये चुनाव अत्यधिक रोचक होने की संभावना बनने लगी है।

अनुदेशक भाई /बहन आज की ताजा न्यूज अपडेट

सभी सम्मानित अनुदेशक भाई /बहन आज की ताजा न्यूज अपडेट ✍
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदाधिकारी आज बेसिक शिक्षा कार्यालय गये थे जहाँ पर उन्होने पता किया और देखा कि आज 7/12/16तारीख हो गयी लेकिन पावना बिल जिला पर नही पहुंचा जिससे हमारे भाई /बहनों को समय पर मानदेय नही मिल पा रहा है। मैं सभी ब्लाक अध्यक्ष से निवेदन करता हूँ कि अपने ब्लाक से पावना बिल जल्द से जल्द भिजवा दें जिससे हमारी कार्यकारिणी आप लोगों का मानदेय जल्दी से लगवा सकें। आप लोगों की कार्य शिथिलता के कारणं मानदेय लगने में देरी हो रही है।
मानदेय समय पर न मिलने के जिम्मेदार आप स्वयं होगें। इसलिये आप लोग जल्द से जल्द पावना बिल भिजवाने की क्रपा करें।
शिव गुप्ता
जिला मीडिया प्रभारी पूर्व
माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति (लखीमपुर खीरी )🙏🙏

Saturday, November 19, 2016

एक अपील जिले के साथियो से

प्रिय सभी अनुदेशक साथियो को आम अनुदेशक संजीव पाण्डेय मैगलगंज खीरी  की तरफ से नमस्कार
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
नोट÷क्रप्या  मुझे किसी ग्रुप  से रिमूव न किया जाय 29 तक मेरी बात को समझो
साथियो मै राकेश पटेल  जी से कहना  चाहता हु की अब तुम हम अनुदेशको के बीच में घिनौनी और गन्दी व् ओछी राजनीती पैसे कमाने के चक्केर में कब तक करोगे।
साथियो आप को याद होना चाहये की  जब पटेल का धरना  मेला मैदान में चल रहा था  तो इनको वार्ता के लये   श्री अजय  सिंघ  सचिव जी ने बुलाया और इनकी गन्दी राजनीति के चक्केर में इनको भगाया और कहा तुंहारी माग जायज नहीं । तो आप ने घड़ियाली आँशु बहाये और तेजस्वी से समर्थन मागा ।  तेजस्वी जी  ने अनुदेशक हित में अपनी दरियादिली दिखाते हुए अपने दलबल के साथ तेरा समर्थन किया।  तब तेरी सहमति बानी
उसके बाद शुक्ला जी ने 4 ओक्ट का घेराव का एलान किया तो तू परियोजना में बैठ गया वहाँ से एक आदेश मिला वो भी लूला लगड़ा  आदेश लाया।जिससे कोई फायदा नहीं। और झूठ बोला तू ने की 7 pay के लये फ़ाइल जा चुकी है  आज जब आप ने पोस्ट डाली की अभी फ़ाइल भेजी ही नहीं गयी।ये गन्दी राजनीती है कब तक अनुदेशको  को गुमराह करते रहो गए ।पटेल साहब होश में  आओ

तेजस्वी जी के द्वारा धरना जो 29 से एलान ये जंग है वो पहले ही घोसित हो चूका। आज आपने  अपना धरना 29 से परियोजना पर लगा कर एक बार पुनः कायरता का परिचय दिया आपने
धन्य धन्य पटेल जी
अभी भी समय है  पटेल जी होश में आते हुए अनुदेशक हिट में तेजस्वी की शरण में आओ  और 29 नवम्बर को अपने बैनर के साथ आप मेला मैदान आये आप का स्वागत होगा।अगर नहीं आये तो  अकेले परियोजना पर राम राम जपते रहो  कोई अनुदेशक तेरे धरने में नहीं आएगा और न ही तेरी वार्ता सफल हो पायेगी
एक अपील प्रदेश के सभी आम अंनुदेशक /अनुदेशकाओ से
आप सभी 29 नवम्बर को लखनऊ आये लेकिन भोला भाई के धरने  में अवस्य आये । इस नाज़ुक घड़ी में आप सबका  भोला की ही शरण में हित है
पटेल भाई होश में आओ।
अपने दल के साथ भोला के धरने में आओ
अभी करो अर्जेंट करो हम सबको परमानेंट करो
बोल अनुदेशक हल्ल्ला बोल
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
आपका अपना संघर्षो का साथी
आम अनुदेशक
संजीव पाण्डेय
लखिमपुर खीरी